अश्वगंधा के फ़ायदे क्या क्या है
अश्वगंधा एक तरह का पौधा होता है यह एक सदाबहार झाड़ी है जो पूरे भारत में उगती है। इस आयुर्वेदिक औषधि का उपयोग पारंपरिक चिकित्सा के रूप में कई वर्षो से औषधि के रुप में प्रयोग किया जाता रहा है। अश्वगंधा की जड़ और पत्ते को भी वर्षों से औषधी के लिए उपयोग किया जा रहा हैं।
इसे पाउडर, capsule ,टैबलेट ,टिंचर, अश्वगंधा की चाय और सप्लीमेंट्स और अन्य रूप में भी प्रयोग किया जाता है अश्वगंधा को कच्चे रूप में भी सेवन कर सकते है। इसे भारतीय जिनसेंग और विंटर चेरी या इसके वैज्ञानिक नाम विथानिया सोम्निफेरा के रूप में भी जाना जाता है। पुरुषों की विभिन्न तरह की बिमारियों का उपचार करने के लिए अश्वगंधा का कई तरह से सेवन किया जाता है।
अश्वगंधा एक औषधि पेड़ है अश्वगंधा की जड़ और पत्ते और फल को औषधीय गुणों के लिए प्रयोग किया जाता हैं अश्वगंधा में घोड़े की गंध आती हैं जो की सबसे ज्यादा तनाव संबंधी बीमारियों के लिए अश्वगंधा का प्रयोग किया जाता है असली अश्वगंधा की पहचान करने के लिए इसे सूंघ कर देखा जाता है। इसके पौधों को मसलने पर अगर इससे घोड़े के पेशाब जैसी बदबू आती है तो यह असली माना जाता है। अश्वगंधा के पेड़ की लम्बाई 35 से 75 सेमी की हो सकती है।
टेस्टाेस्टेरॉन हॉर्माेन लेवल बढ़ता है अश्वगंधा
पुरुषाें में टेस्टाेस्टेरॉन हॉर्माेन का संतुलन में हाेना बेहद जरूरी हाेता है। इसके असंतुलित हाेने पर पुरुषाें में कई तरह की स्वास्थ्य समस्याएं हाेने लगती हैं। इसका सीधा असर पुरुषाें की सेक्सुअल लाइफ पर पड़ती है। इसकी सेक्स हॉर्माेन में कमी आने से, पुरुषाें में यौन इच्छा कम हाेने लगती है। इसलिए आपकाे अपने टेस्टाेस्टेरॉन हॉर्माेन काे बढ़ाने के लिए अश्वगंधा का सेवन किया जा सकता है।
शीघ्रपतन की समस्या दूर करे अश्वगंधा
शीघ्रपतन पुरुषों को होने वाली एक सामान्य यौन समस्या है। इसमें शारीरिक संबंध बनाने के दौरान आर्गेज्म से पहले ही स्पर्म निकल जाता है। आज हर उम्र के पुरुष इस समस्या से परेशान हैं। अगर शारीरिक संबंध बनाने के 60 सेकेंड में ही वीर्य निकल जाता है, तो आपको शीघ्रपतन की समस्या हो सकती है। अगर आप भी इस समस्या से परेशान हैं, ताे इसके लिए अश्वगंधा का सेवन कर सकते हैं। शीघ्रपतन की समस्या को ठीक करने के लिए अश्वगंधा काे बेहद कारगर माना जाता है। आप नियमित रूप से इसका कैप्सूल या चूर्ण ले सकते हैं।
सेक्स लाइफ में बहुत मदद करता हैं
जैसे-जैसे पुरुषों की उम्र बढ़ने लगती है, खासकर 30 साल की उम्र के बाद तो सेक्स हॉर्मोन का लेवल तेजी से कम होने लगता है। ऐसे में अश्वगंधा के सेवन से पुरुषों में टेस्टोस्टेरॉन के लेवल को बढ़ाने में मदद मिल सकती है एक रिसर्च के अनुसार साल 2013 की एक स्टडी में यह बात सामने आया था कि अश्वगंधा के जरिए नपुंसक पुरुषों में भी टेस्टोस्टेरॉन की संख्या बढ़ाने में मदद करता है
अश्वगंधा एक कामोत्तेजक औषधि है सदियों से इस पौधे को सबसे ज्यादा पुरुषों के उत्तेजक औषधी के रूप में देखा जाता है। आयुर्वेदिक और हर्बल कामोत्तेजक उत्पादों का निर्माण करने में अश्वगंधा को मुख्य औषधी के तौर पर इस्तेमाल किया जाता है। जब पुरुष अश्वगंधा का सेवन करते हैं तो शरीर में नाइट्रिक ऑक्साइड का उत्पादन बढ़ता है जिससे खून के जरिए जननांगों तक यह पहुंच जाता है। इससे सेक्स लाइफ यानी कामेच्छा और संतुष्टि में बढ़ोतरी होती है।
अश्वगंधा डायबिटीज रोगियों में कैसे मदद करता है
अश्वगंधा इंसुलिन के स्राव को प्रभावी ढंग से बढ़ता है जिससे मांसपेशियों की कोशिकाओं (सेल्स) में इंसुलिन स्तर में सुधार होता है मधुमेह से पीड़ित लोगों को अश्वगंधा की जड़ का पाउडर या अश्वगंधा का ट कैप्सूल खाने से ब्लड शुगर को नियंत्रित करता है वहीं साथ ही साथ अश्वगंधा से तनाव को भी कम किया जा सकता है जो की ब्लड शुगर के लेवल को बढ़ाने में सबसे ज्यादा जिम्मेदार रहता है. अश्वगंधा शरीर की प्रतिरक्षा प्रणाली को भी बेहतर बनाने के लिए बहुत अच्छा उपयोगी है, जिससे व्यक्ति को बढ़े हुए ब्लड शुगर के लेवल को कम करने में मदद मिलती है
चिंता तनाव को दूर करता हैं अश्वगंधा
आयुर्वेदिक जड़़ी-बूटी अश्वगंधा आपके तनाव चिंता को कम करने में बहुत मददगार है, क्योंकि यह कोर्टिसोल नामक हार्मोंस को कम करने में बहुत मदद करता हैं इस लिए तनाव को कम करने में बहुत मदद करता है। इसके अलाव, यह डिप्रेशन, चिंता को भी दूर करने में बहुत मददगार है। अश्वगंधा का सेवन शरीर में कोर्टिसोल हार्मोन के उत्पादन को कम करने में मदद करता है। इसलिए यदि आप डिप्रेशन, तनाव या चिंता से हर दिन गुजर रहे हैं तो आप अश्वगंधा चूर्ण या इसके कैप्सूल या अश्वगंधारिष्ट का सेवन कर सकते हैं इससे आप को अपनी समस्या से जल्द से जल्द छुटकारा पाया जा सकता है ,
अश्वगंधा शुक्राणुओं की संख्या बढ़ाने में मदद करता हैं
आज कल के रहन सहन और गलत आदतों से बहुत सरे पुरुषों में शुक्राणुओं की संख्या में कमी हो जाती है वो इधर उधर से अपना इलाज करवा के थक जाते हैं उनको बताते चले कि अश्वगंधा से शुक्राणुओं की संख्या में वृद्धि होती है। एक अध्ययन में बताया गया है की पुरुषों के एक समूह को 90 दिनों तक अश्वगंधा की गोलियां दी गईं 90 दिनो के बाद परिणामों से पता चला कि जिन पुरुषों ने अश्वगंधा की गोलियां लीं उनमें शुक्राणुओं की संख्या में 176 प्रतिशत की वृद्धि हुई है
नोट,, किसी भी तरह का घरेलू उपचार या लेख द्वारा दी गई जानकारी केवल यह जानकारी हेतु है हम किसी भी तरह का आप को इलाज या उपचार करने का बढ़ावा नही देते हैं
स्वयं की चिकित्सा कभी ना करें अगर आप स्वयं की चिकित्सा करते हैं तो उसके जिम्मेदार आप स्वयं होंगे
धन्यवाद,,,

Comments
Post a Comment