एलोवेरा या घृतकुमारी
आज हम जानने वाले है ऐलोवेरा के फायदे ऐलोवेरा कई सालों से प्रचलित हैं
इसका प्रयोग लगभग हर घर में होता है इसे कई प्रकार से भी प्रयोग किया जाता हैं
ऐलोवेरा को विस्तार में जानते हैं,,
एलोवेरा एक चमत्कारी पौधा है, जो औषधि के रूप में घर-घर उपयोग में लाए जाने वाला पौधा है, इसे घृतकुमारी भी कहते हैं। एलोवेरा या घृतकुमारी दिखने में हरे रंग का, कांटेदार किनारे वाली आकृति होती है और चिपचिपे रस से भरा हुआ होता है। एलोवेरा में 20 खनिज, 75 पोषक तत्व 12 विटामिन, 18 अमीनो एसिड और 200 सक्रिय एंजाइम शामिल हैं। विटामिन-E, विटामिन-C, विटामिन B-12, B-6, B-2, B-1, विटामिन A, नियासिन और फॉलिक एसिड आदि पाए जाते हैं। एलोवेरा रस में पाए जाने वाले कई रासायनिक गुण खनिज तत्व हैं- तांबा, लोहा, सोडियम, कैल्शियम, जिंक पोटाशियम, मैग्नीशियम और मैंगनीज आदि अत्यधिक लाभकारी है।
एलोवेरा या घृतकुमारी के गुण
• एलोवेरा शरीर में होने वाली खून की कमी को पूरा करने में मदद करता है, साथ ही यह रोग प्रतिरोधक क्षमता वृद्धि करता है।
• एलोवेरा त्वचा के लिए लाभकारी है। मुहांसे, रूखी त्वचा, झुर्रियाँ, चेहरे के दाग-धब्बे, आँखों के काले घेरे (डार्क सर्कल), चेहरे की चमक तथा त्वचा को ठंडा करने के लिए एलोवेरा के रस और पेस्ट का प्रयोग किया जाता है। गर्मियों में एलोवेरा का प्रयोग फेस पैक के रूप में त्वचा को ठंडा और साफ़ करने के लिए किया जाता है।
एलोवेरा का प्रयोग सिर को ठंडा और बालों को मजबूत बनाने के लिए भी प्रयोग किया जाता है, साथ ही यह बालों को मुलायम और काले बनाये रखने में मदद करता है, क्योंकि एलोवेरा में बालों की समस्या से निजात पाने के तत्व पाए जाते हैं।
• एलोवेरा के प्रयोग से मधुमेह, यूरिन में होने वाली समस्या, जोड़ों के दर्द आदि की समस्याओं को खत्म करने में लाभदायक है। एलोवेरा जूस के प्रयोग से खून शुद्ध होता है और हीमोग्लोबिन की मात्रा को बढ़ाने में सहायक है।
()()()
Comments
Post a Comment